भारतीय वन सर्वेक्षण मुख्यालय, देहरादून में दिनांक 30.09.2026 को हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन समारोह आयोजित किया। समारोह में संस्थान की वार्षिक राजभाषा पत्रिका "वन दर्पण 2026" के 25वें अंक का विमोचन किया गया।
इसके साथ ही, हिंदी पखवाड़ा के दौरान मुख्यालय में आयोजित हुई 10 प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में संयुक्त निदेशक सुश्री शिवानी डोगरा, उप निदेशक श्री मुंढे अरविंद दत्तू, उप निदेशक श्रीमती सुगंधा श्रीवास्तव, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

