भारतीय वन सर्वेक्षण में 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ। तत्पश्चात संयुक्त निदेशक सुश्री शिवानी डोगरा, भा.व.से. द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर भा.व.स के परिवार के नन्हे बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उप महानिदेशक श्री सौरभ कुमार दूबे ने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संयुक्त निदेशक महोदया द्वारा भारतीय वन सर्वेक्षण परिवार के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संयुक्त निदेशक महोदया ने अपने उदबोधन में सभी को बधाई देते हुए देश और याद दिलाया कि एक तकनीकी संस्थान होने के साथ हमारा कर्तव्य देश की प्रगति में योगदान देना है।

