केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली के हिंदी शब्द संसाधन/हिंदी टंकण पत्राचार पाठ्यक्रम के 71वें सत्र के प्रशिक्षार्थियों के लिए भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून में दिनांक 03.06.2026 से 05.06.2026 तक व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए श्री महेंद्र कुमार, सहायक निदेशक (हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि), हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कार्मिकों को हिंदी टंकण संबंधी समस्याओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून, कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हक), देहरादून तथा वेतन एवं लेखा कार्यालय, लैंसडाउन के प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।

