आज दिनांक 29.05.26 को श्री सुशील कुमार अवस्थी, वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव ने भारतीय वन सर्वेक्षण का निरीक्षण कर संस्थान में चल रहे कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के समय 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री सुशील कुमार अवस्थी, वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव एवं श्री संतोष तिवारी, महानिदेशक, भारतीय वन सर्वेक्षण, ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

