फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (FSI) ने 23 और 24 मई 2025 को 'लैंड यूज़, लैंड यूज़ चेंज एंड फॉरेस्ट्री' (LULUCF) और 'ग्रीनहाउस गैस' (GHG) इन्वेंट्री पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला भारत की आगामी 'बाइनियल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट-2' (BTR-2), 'बाइनियल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट-3' (BTR-3) और 'फोर्थ नेशनल कम्युनिकेशन' (FNC) के संदर्भ में आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में MOEFCC, IISC, NRSC, CSTEP, BITS गोवा, NBSSLUP, वेटलैंड्स इंटरनेशनल और FSI के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारत की रिपोर्टिंग प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों और सुधार की योजनाओं पर चर्चा की। BTR-2 और BTR-3 को क्रमशः 2026 और 2028 में UNFCCC को सौंपा जाना है, जबकि 'फोर्थ नेशनल कम्युनिकेशन' 2027 में जमा किया जाएगा। इन चर्चाओं के माध्यम से LULUCF क्षेत्र की GHG इन्वेंट्री में व्यवस्थित सुधार के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है।

STATE OF FOREST REPORT 2023

India State of Forest Report (ISFR) is a biennial publication of Forest Survey of India (FSI) an organization under the Ministry of Environment Forest & Climate Change Government of India

अभी डाउनलोड करें