MoEFCC के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार (ASFA) श्री प्रवीर पांडे ने 11.04.2025 को 'फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया' (FSI) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने FSI और CASFOS देहरादून की बजट प्रक्रियाओं पर चर्चा की। बैठक में, ASFA ने दोनों संस्थानों के पिछले पाँच वर्षों के बजट और संशोधित बजट अनुमानों की समीक्षा की, साथ ही अगले पाँच वर्षों के लिए बजट अनुमानों के अनुमान (प्रोजेक्शन) पर भी विचार किया।

