17 फरवरी 2025 को तेलंगाना स्टेट फॉरेस्ट एकेडमी, दुलापल्ली, रंगा रेड्डी, हैदराबाद में मध्य भारत के राज्यों में जंगल की आग (फॉरेस्ट फायर) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों के वन अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता तेलंगाना वन विभाग के APCCF श्री रत्नाकर जौहरी ने की। कार्यशाला की सह-अध्यक्षता मध्य प्रदेश वन विभाग के APCCF श्री मनोज कुमार अग्रवाल और MoEFCC के AIG श्री संजय कुमार चौहान ने की। कार्यशाला में FSI द्वारा जंगल की आग से संबंधित गतिविधियों के अलावा, प्रत्येक प्रतिभागी राज्य में जंगल की आग की रोकथाम, प्रबंधन, नियंत्रण से जुड़े मुद्दों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई।

