15 फरवरी 2025 को असम के गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों में जंगल की आग (फॉरेस्ट फायर) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम राज्यों के वन अधिकारियों ने भाग लिया। असम वन विभाग के अपर असम ज़ोन के APCCF, श्री हृदेश मिश्रा ने इस कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला की सह-अध्यक्षता MoEFCC के IGF, श्री के.बी. सिंह ने की। कार्यशाला में FSI द्वारा जंगल की आग से संबंधित गतिविधियों के अलावा, प्रत्येक प्रतिभागी राज्य में जंगल की आग की रोकथाम, प्रबंधन, नियंत्रण से जुड़े मुद्दों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई।

STATE OF FOREST REPORT 2023

India State of Forest Report (ISFR) is a biennial publication of Forest Survey of India (FSI) an organization under the Ministry of Environment Forest & Climate Change Government of India

अभी डाउनलोड करें