भारतीय वन सर्वेक्षण (भा.व.स.) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ एक संस्था है। इसका प्रधान अधिदेश, देश में वन संसाधनों का सर्वेक्षण एवं आकलन करना है। यह १९६५ में एफ.ए.ओ./यू.एन.डी.पी./भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत वन संसाधनों का निवेश पूर्व सर्वेक्षण (व.सं.क.नि.पू.स.) के रूप में इसकी शुरूआत हुई। परिवर्तनशील सूचनाओं की आवश्यकताओं के परिणामस्वरूप व संसाधनों के निवेश पूर्व सर्वेक्षण के कार्यकलापों का कार्यक्षेत्र में विस्तार होने से १९८१ में इसका भारतीय वन सर्वेक्षण के रूप में पुनर्गठन हुआ।
.
नई परियोजनायें
राष्ट्रीय वन प्ररूप मानचित्रण
भारत सरकार द्वारा एनआरआरएमएस के अन्तर्गत स्वीकृत तीन वर्ष की परियोजना जिसमें चैम्पियन एवं सेठ के संशोधित वर्गीकरण (१९६८) के अनुसार भारत के वनों के मानचित्रण के लिए दो चरणों में प्रस्तावित सम्मिलित है।
वन विकास अभिकरण
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (प.एवंव.मं.) ने दसवी योजना के दौरान वन विकास अभिकरणों (व.वि.अ.) एवं संयुक्त वन प्रबन्धन समितियों (सं.व.प्र.स.) के विकेन्द्रीकरण प्रक्रिया के माध्य से राष्ट्रीय वनीकरण कार्यक्रम (रा.व.का.क्र.) प्रारम्भ किया है।